चोरी करने के इरादे से घर में घुसे युवक को लगा करंट
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। चोरी करने के इरादे से घर में घुसे एक युवक को इनवर्टर से करंट लग गया। आहट पर गृह स्वामी की नींद खुल गयी और युवक को तार से चिपका देखकर लाइन बंद की। युवक बाल बाल बच गया है। उसे इलाज के लिए ले जाया गया है। कांधेमई मिलकिया गांव निवासी अमित कुमार गुरुवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात ढाई बजे गांव का ही एक युवक चोरी के इरादे से घर में घुस गया। युवक ने कमरे में रखे चाबी के गुच्छे को उठाकर दूसरे कमरे का ताला खोलकर उसमें घुस गया। इस बीच कमरे में रखे इनवर्टर के तार से वह चिपक गया। आहट होने पर अमित की नींद खुली। युवक को तार से चिपका देख बिजली लाइन को बंद किया जिस पर युवक बाल बाल बच गया। जानकारी पर युवक के भाई व परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गये। युवक के भाई ने उसकी जेब से चाबी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.