पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला पहाड़ी टिलहा पर निवासी पप्पू अंसारी उर्फ रियाज अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पूर्व में हुए चोरी मामले में वह जेल गया था लेकिन बेल मिलने के बाद वह कोर्ट में लगातार अनुपस्थित रह रहा था। इसके बाद कोर्ट वारंट निर्गत किया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर आया हुआ है। इसके बाद रविवार की देर रात में उसे गिरफ्तार किया गया और सोमवार को मेडिकल चेकअप के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.