गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा, सोहना ने चोरी करने के एक आरोपी को फिरोजपुर झिरका से पकड़ा है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव लुहिंगाकलां निवासी 22 वर्षीय नाजिम के रूप में हुई है। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल 15 मई को एक लॉजिस्टिक फर्म के प्रबंधक ने थाना फर्रुखनगर में शिकायत दी थी कि आठ मई को फर्रुखनगर से एक ट्रक में सामान लोड करके फरीदाबाद के लिए भेजा था। रास्ते में इसके चालक रियाज व नाजिम ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि रियाज और नाजिम ने चोरी हुए सामान को ईशा नामक व्यक्ति को दो लाख रुपये में बेचा था। रियाज और ईशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नाजिम फरार चल रहा था। उसे भी शनिवार को फिरोजपुर झिरका से गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.