आगरा, मार्च 7 -- गुरु तेगबहादुर एन्क्लेव (सिकंदरा) में दिनदहाड़े चोरी करते हुए मकान मालिक ने किशोर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपित छत कूदकर भाग गया। पीयूष यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीयूष यादव ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर वह पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पड़ी। कैमरे में देखा कि दो युवक उनकी छत पर पहुंच गए हैं। दोनों आरोपित छत पर लगे एसी के आउटडोर को खेलकर तांबे के तार काटने का प्रयास कर रहे थे। कुछ सामान आरोपितों ने बोरी में इकट्टा किया हुआ था। उन्होंने सतर्कता से एक चोर को पकड़ लिया। वह किशोर था। पुलिस के सुपुर्द कर दिया । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दूसरे आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...