चम्पावत, जनवरी 7 -- टनकपुर। टनकपुर के राजाराम चौराहे की एक दुकान से बदमाश ने 50 हजार से अधिक का सामान चुरा लिया। हालांकि उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरे दिन दुकान खोलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। मंगलवार की रात नगर के व्यस्ततम राजाराम चौराहा स्थित कुमार पान भंडार में चोर ने धावा बोल सामान पर हाथ साफ कर लिया। बुधवार तड़के पांच बजे इमली पड़ाव निवासी विनोद कुमार ने दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा मिला। दुकान की छत का दरवाजा खुला था। उन्होंने बताया कि चोर दूसरे मकान की दीवार में चढ़ कर दुकान में घुसा। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बताया कि चोर की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.