रांची, मई 4 -- रांची। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने घर में चोरी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोलू कुमार किशोरगंज का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात हाईकोर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक स्कूटी व नल समेत अन्य चीजें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के लिए घर में घुसा था। यह भी पढ़ें- रुड़की में चोरी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...