खगडि़या, मई 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरी करते रंगे हाथ एक चोर क़ो गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार चोर बिठला गांव निवासी मानो गोस्वामी उर्फ़ मनमन गोस्वामी का पुत्र संतोष कुमार उर्फ़ डिनका गोस्वामी बताया जा रहा है क गिरफ्तार चोर के पास से चोरी का एक मोबाइल व 20 किलोग्राम सरसों बरामद किया गया। घटना क़ो लेकर पीड़ित के बयान पर गिरफ्तार युवक के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बैसा गांव निवासी लखन मंडल सपरिवार खाना पीना ख़ाकर अपने घर में सोया हुआ था। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान से मोटर चोरी, दो गिरफ्तार इसी बीच मुख्य दरबाजा पर लगे बांस की जाफरी क़ो तोड़कर किसी तरह उसके घर में घुस गया। घर के लोगों क़ो सोया हुआ देख चोर ...