हाजीपुर, अप्रैल 22 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास बीते दिन बाइक चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बाइक चोर की निशानदेही पर दौलतपुर देवरिया गांव में छापेमारी कर एक चोरी का बाइक बरामद किया। बरामद चोरी का बाइक बीते 18 अप्रैल को दौलतपुर देवरिया गांव से चोरी किया था। गिरफ्तार चोर सराय थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर पटेरा गांव निवासी स्व.गरीबन सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास मुन्ना कुमार एक बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। बाइक चोरी करते बाइक मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चोर की ...