पटना, मार्च 31 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी के पास सोमवार की रात एक दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक को दुकानदारों ने पकड़ लिया। पिटाई करने बे दा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गर्दनीबाग थानेदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित रोहित कुमार उर्फ गंगू फुलवारी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पहले भी चोरी का प्रयास कर चुका था। उस दौरान उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद दुकानदार सतर्क हो गए थे। इसी क्रम में सोमवार की रात जब वह फिर से दुकान में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.