चोरी करते युवक को पकड़ा, केस
बगहा, जून 25 -- श्रीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित रामजानकी मंदिर में बुधवार सुबह एक युवक दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के पुजारी दर्शन दास की नजर उस पर पड़ गई। पुजारी ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच हल्की झड़प भी हो गई।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बैरिया के तुमड़िया निवासी प्रवेश बताया है। उसके पिता का नाम शहीद गदी बताया गया है। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.