बांदा, अप्रैल 14 -- पैलानी (बांदा)। चोरी की घटना की करतूत दादी को पता चल जाने पर उसके पारिवारकि 15 वर्षीय पोते ने दादी को अकेला पाकर रात दो बजे घर पहुंचकर रूमाल से उसका गला घोंट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने पति मातादीन की तहरीर पर बाल अपचारी पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले को लेकर फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। वहीं घटना को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- सूने घर में वृद्धा की गला दबाकर हत्या एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव के मजरा नया डेरा निवासी 60 वर्षीय सुदामा पत्नी मातादीन सोमवार की रात घर पर अकेली थी। उसका पति खे...