नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-132 स्थित कंपनी परिसर से तार चोरी कर रहे दो कर्मचारियों को सुरक्षा प्रबंधन ने पकड़ा। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पूर्व में भी कंपनी से सामान की चोरी कर चुके हैं। पुलिस को दी शिकायत में हैबतपुर गांव निवासी नंद किशोर ने बताया कि सेक्टर 132 स्थित मायकोन्स कंपनी में वह बतौर सुरक्षा प्रबंधक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी परिसर में पावर टेक कंपनी तार डालने का काम कर रही है। परिसर के अंदर से लगातार तार व सामान चोरी हो रहा था। मामले की जब पूरी जांच की गई तो कंपनी के दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दोनों पर निगरानी रखी जाने लगी। उनकी हर गतिविधि पर नजर रही। कंपनी में काम करने वाले कर्मी गाजियाबाद खोड़ा के रहने वाले अर्जुन और अनूप मंगलवार को कापर के दो बंडल तार चोरी कर बाहर ले...