पीलीभीत, अगस्त 28 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया पुलिस ने चोरी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष न्यूरिया दिगंबर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमन पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम रामपुर काजी थाना केलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड का निवासी है। पुलिस ने उसे गुरुवार को मझोला से सितारगंज जाने वाले मार्ग से सुबह करीब साढ़े छह बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में उसका एक साथी जैनुल आबदीन गिरफ्तार हुआ था जबकि रमन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना न्यूरिया में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली, भर्ती गिरफ्तारी के दौरान आरोपी रमन के कब्जे से अवैध तमं...