चोरी और नकदी-जेवर ले जाने के मामले में तीन पर मुकदमा
बदायूं, जून 5 -- घर में घुसकर चोरी करने, नकदी और चांदी के जेवर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पंचायत भी हुई, लेकिन सामान वापस नहीं किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के अम्बियापुर गांव का है। गांव निवासी रुम सिंह पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके घर में सुखराम पुत्र हाकिम निवासी रन्झौरा थाना बिनावर चोरी करने के लिए घुसा था। परिवार के जाग जाने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सुखराम ने बताया कि उसके साथ गांव के रामरहीश पुत्र श्यामलाल और मिन्टू पुत्र रामदास भी आए थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को भी तलाश कर लिया गया। आरोप है कि तीनों लोग घर से 20 हजार रुपये नकद, 250 ग्राम चांदी का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.