वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलयात्रियों के चोरी और गुम हुए लगभग 65 लाख कीमत के 310 मोबाइल कैंट जीआरपी ने बरामद किए हैं। इनमें लगभग 55 मोबाइल शुक्रवार को जीआरपी थाने पर आयोजित कार्यक्रम में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने मोबाइल को उनके स्वामियों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि जीआरपी टीम और सर्विलांस सेल (प्रयागराज) ने विभिन्न जगहों से मोबाइल बरामद किए। इनके स्वामियों को सूचित करके बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 55 मोबाइल स्वामी पहुंचे। शेष लोगों के आने पर उन्हें मोबाइल दिए जाएंगे। बरामदगी टीम में एसआई सोहनपाल शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल सौभाग्य पांडेय, सत्येंद्र बहादुर शाह, विजय शंकर राय, कॉन्स्टेबल हरेन्द्र कुमार यादव, सोनू सिंह, मिथिलेश आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...