चोरीकांड में पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया
शामली, जून 6 -- कैराना। नगर में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है। गत 12 मई की रात सराफा बाजार स्थित एक दुकान का उखाड़कर बाइक सवार एक युवक और महिला सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के संबंध में व्यापारी मोहम्मद फरहान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। उधर, पिछले सप्ताह पानीपत रोड स्थित एक दुकान के गल्ले से भी चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस दोनों घटनाओं के संबंध में सुराग जुटाने में लगी हुई थी। इसी क्रम में देर रात तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही दोनों घटनाओं का खुलासा किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.