चोरी, लूट व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएं थाना प्रभारी : ग्रामीण एसपी
घाटशिला, अप्रैल 2 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाएं और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखें। ग्रामीण एसपी ने खास तौर पर चोरी, लूट एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.