चोरी, छिनैती और जालसाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 20 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी, छिनैती व जालसाजी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, चोरी का मोबाइल फोन, नकदी और एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस टीम चौंढेरा गेट के पास चेकिंग कर रही थी उसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ डेविड निवासी ग्राम धौरऊ थाना छतारी तथा दीपक राज निवासी ग्राम धौरऊ थाना छतारी हाल निवासी नगला मान सिंह थाना गांधी पार्क अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी में उनके कब्जे से दो किलो 100 ग्राम गांजा, चोरी का मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 120 रुपये नकद और एक चाकू मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.