रुद्रपुर, मई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व मटके वाली गली स्थित चार शोरूम में हुई चोरी की घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजार चौकी एवं आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस बल की संख्या कम होने ...