सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। महानगर की दो पॉश कॉलोनियों में करीब 80 लाख की हुई चोरियां खोल पाने में पुलिस फेल साबित हुई। दोनों घटनाएं अनसुलझी हैं। चोरों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। शहर की पॉश कॉलोनियों में भी चोर घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी सतीश के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसमें चोर आठ लाख रुपये की नकदी, 20 से 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण ले गया था। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी में चोर कैद हुआ था, लेकिन चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। वहीं, जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर पुलिस लाइन गेट के सामने कमल कॉलोनी में सीए के घर चोरों ने दिनदहाड़े करीब 40 लाख की चोरी की थी। चोर छह लाख की नकदी और 34 लाख की ज्वैलरी ले गए थे। मकान मालिक ने मकान के बाहर लगे सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.