बिहारशरीफ, मई 19 -- गड्ढे और डीप फ्रीजर में छिपाकर रखी गयी थी शराब फोटो : पावापुरी शराब-पावापुरी ओपी में मंगलवार को बरामद शराब के साथ राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी की पुलिस ने चोरसुआ गांव से बीयर और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इन्हें गड्ढे में गाड़कर और डीप फ्रीजर में छिपाकर रखा गया था। कुल 529.5 लीटर शराब और बीयर बरामद की गयी है। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। हालांकि, मुख्य तस्कर राजीव कुमार उर्फ बदमाशवा अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई डीएसपी ने बताया कि गांव में शराब की बड़ी खेप छिपाने और बिक्री करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर मंगलवार की सुबह छापेमारी क...