चोरसुआ में नेत्र जांच शिविर, 400 लोगों का हुआ इलाज
बिहारशरीफ, मई 17 -- पावापुरी, निज संवाददाता। चोरसुआ पंचायत में मुखिया चंदन कुमार की देखरेख में नालंदा नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें लगभग 400 लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गयीं। चिकित्सकों की टीम ने मोतियाबिंद, आंखों में जलन, धुंधला दिखना एवं कमजोरी जैसी परेशानियों व बीमारियों की जांच की। शिविर में सरपंच डॉ. राकेश कुमार, उपमुखिया डॉ. संजीव कुमार, वार्ड सदस्य संजीव कुमार, राजीव कुमार बिहारी, संजीव कुमार निराला, मनोज कुमार, राजीव कुमार उर्फ वीरू जी, प्रकाश प्रसाद उर्फ पराली जी, उत्तम कुमार व अन्य ने सहयोग किया। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.