सुल्तानपुर, मार्च 11 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बुधवार को चोरमा गन्ना सेंटर पर ब्लॉक स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गन्ना विकास परिषद सुल्तानपुर की ओर से किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गन्ना उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा कीट नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित गोष्ठी में मुख्य रूप से कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए गन्ने की नई उन्नत किस्मों और उनकी अधिक पैदावार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई प्रजातियों के प्रयोग से किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उन्होंने गन्ने में लगने वाले टॉप बोरर कीट के नियंत्रण के प्रभावी उपायों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। गोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.