चोरनीया पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर, मई 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कमलावाहा गांव स्थित चोरनीया पुल के नीचे बुधवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुल के नीचे झाड़ियों में पड़े शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल वारिसनगर एवं खानपुर प्रखंड की सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह भी पढ़ें- सीवान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी हालांकि दोनों क्षेत्रों की पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। बताया जाता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.