मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरनिया गांव में बीते 17 मार्च की रात पुलिस छापेमारी के दौरान हुई किसान जगतवीर राय की गोली लगने से हत्या मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत कुमार साहनी ने आयोग में शिकायत याचिका दायर की है। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराने और मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की गई है। दोषी पुलिसकर्मी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया गया है। बताया कि आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...