चोरनियां में स्थिति तनावपूर्ण, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चोरनियां में मंगलवार की रात पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में गोली के शिकार जगतवीर राय की मौत के बाद गांव में तनाव है। एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम से शव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे लोग दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि, गुरुवार सुबह पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के आग्रह पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र अविनाश कुमार ने मुखाग्नि दी। ग्रामीण जगतवीर राय का फोटो लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि जगतवीर झड़प के दौरान बीच-बचाव करने गये थे। दिनभर जगतवीर के घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। बता दें कि पुलिस मंगलवार की रात पॉक्सो ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.