मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गायघाट थाने के चोरनियां में 17 मार्च की रात पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत में गोली से जगतवीर राय की मौत में गुरुवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने छापेमारी में शामिल सभी छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें थानेदार राजा सिंह, एसआई मनीष कुमार, पीटीसी सिपाही रंजन कुमार, महिला सिपाही चांदनी कुमारी, चालक हवलदार ओमप्रकाश एवं स्थानीय चौकीदार प्रह्लाद कुमार शामिल हैं। वहीं, होमगार्ड अपरजीत कुमार और मनीष कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है।घटना के दूसरे दिन सुबह में बवाल होने पर एसएसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चोरनियां गांव पहुंचे और कई बिंदुओं पर सवाल उठाया। इसके अगले दिन गुरुवार को छापेमारी दल में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.