मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- गायघाट,एक संवाददाता। चोरनियां गोलीकांड मामले की जांच करने एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की। एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान मृतक जगतवीर राय के 90 वर्षीय पिता गरीबनाथ राय एसएसपी का हाथ पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे। एसएसपी ने महिलाओं से बातचीत कर पुलिस द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक निरंजन राय और राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने एसएसपी को घटना से जुड़ी जानकारी दी। निरंजन राय ने कहा कि पुलिस द्वारा 15-20 लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि घटना के समय केवल 5 से 7 लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। कहा कि जिस आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.