मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गायघाट के चोरनियां गांव में फायरिंग के दौरान जगतवीर राय की मौत मामले में शनिवार को पटना से सीआईडी एएसपी अलोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच की। इस दौरान सीआईडी के एएसपी ने जगतवीर राय के परिजन और अन्य ग्रामीणों का बयान लिया। घटना के बाद किस तरह गांव से पुलिस वाले भागे और किन-किन लोगों ने उन्हें खदेड़ा, इसको लेकर भी ग्रामीणों ने खुलकर जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन थानेदार राजा सिंह ने फायरिंग की थी। जगतवीर राय के सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि पॉक्सो कांड के आरोपित के घर पर छापेमारी के बजाय पुलिस टीम उसके भाई अजय राय के घर में घुस गई, जबकि आरोपित अपना घर बंद करके कई माह से दिल्ली में रह रहा है। उसके घर में कोई नहीं था। अजय राय क...