हजारीबाग, अप्रैल 10 -- चौपारण प्रतिनिधि हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार शाम अनुमंडल प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। बरही एसडीओ जोहान टुडु के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। छापेमारी में अंचलाधिकारी संजय यादव, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर सतेंद्र सोरेन और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर मौजूद भंडारण से संबंधित वैध कागजात मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.