चोरगलिया में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। चोरगलिया निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक तल्ला पचौनिया, चोरगलिया निवासी 35 वर्षीय शेर सिंह पुत्र टीका सिंह ने सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में ही सुसाइड कर लिया। उन्होंने दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि यह आत्मघाती फैसला उन्होंने क्यों लिया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। एसओ चोरगलिया तारा राणा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना कोई ठोस कारण अब तक नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.