चोपादारू संधोय घाटी में ट्रक व इनोवा में टक्कर, बड़ा हादसा टला
रामगढ़, मई 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर चोपादारू संधोय घाटी में रविवार को एलपी ट्रक और इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बोकारो की ओर से जा रहे इनोवा कार व विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में इनोवा कार में सवार बोकारो निवासी मनोज गिरी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के बाद कुछ समय तक एनएच-23 पर यातायात प्रभावित रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.