सोनभद्र, अप्रैल 25 -- चोपन, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विधिवत रूप से डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को संविधान के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.