बागेश्वर, मार्च 21 -- पीएम श्री विद्यालय, जीआईसी गरुड़ के 35 छात्र-छात्राओं का दल प्रधानाचार्य जीएस नेगी के नेतृत्व में तीन दिवसीय साहसिक एवं प्रकृति अवलोकन यात्रा पर चोपता-तुंगनाथ गया। यह यात्रा प्रतिभागियों के लिए रोमांचक, ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय साबित हुई। तुंगनाथ ट्रेकिंग के दौरान छात्रों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ा, जिससे यात्रा और अधिक चुनौतीपूर्ण व रोमांचक बन गई। बर्फ से ढके मार्गों पर चलते हुए छात्रों ने हिमालय की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और कठिन परिस्थितियों में स्वयं को ढालते हुए साहस, धैर्य और टीम भावना का परिचय दिया। यात्रा का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति के करीब लाना, उनमें साहसिक भावना विकसित करना तथा नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास जैसे गुणों को बढ़ावा देना था। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला...