चोपड़ा बाजार में सड़क बनी तालाब, बदबूदार पानी से राहगीर परेशान
पूर्णिया, मई 10 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या 10 स्थित चोपड़ा बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी अब राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बन चुका है। हालत यह है कि लोगों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों के अनुसार अरविंद सिंह के कपड़ा दुकान से लेकर महेश अग्रवाल के घर तक सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बदतर हो गई है और बदबू से आसपास का माहौल भी दूषित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को हो रही है। बाजार आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.