चोपड़ा कूल में दुकानदार अवैध शराब संग गिरफ्तार
नैनीताल, मार्च 19 -- भवाली। पुलिस ने बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक परचून की दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि चोपड़ा कूल क्षेत्र में एक परचून की दुकान के पास कुछ लोगों शोर शराबा कर रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली तो वहां प्लास्टिक के कट्टों से 32 टेट्रा पैक देसी शराब, 14 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस पर दुकानदार नवीन चंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.