आरा, मई 8 -- -भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात हुई घटना -खेलने के दौरान ठेले से लगी थी बच्चे को चोट, फतेहपुर बाजार में हुआ था इलाज -परिजनों का फतेहपुर बाजार के एक चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सक की कथित लापरवाही के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी। चिकित्सक की ओर से इंजेक्शन देने के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गयी। इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की ओर से ग्रामीण चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने के कारण बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। मृत बालक कुरमुरी गांव निवासी अनिल शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार था। यह भी पढ़ें- 24 घंटे के अंदर 4 मौतों से दहल...