चोट पैर में तो इंफेक्शन सिर में कैसे? अस्पताल में मरीज की मौत और लाखों का बिल; CM ने दिए जांच के आदेश
रांची, जुलाई 4 -- रांची के राज अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पैर पर चोट लगी थी मगर सिर पर इंफेक्शन की बात कहकर उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। यही नहीं इसके बाद शख्स की मौत भी हो गई। यही नहीं ईलाज के नाम पर अस्पताल ने परिजनों को 16 लाख रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों का आरोप है कि स्थिति हाथ से निकलता देख अस्पताल प्रशासन ने मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने के लिए भी कहा और इसके अलावा 16 लाख रुपये का बिल भी थमा दिया। परजिनों ने इसके बाद अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को तत्काल संज्ञान लेने और मामले की पूरी जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.