नैनीताल, जून 1 -- भवाली, संवाददाता। कठिन परिस्थितियों और गंभीर चोट से जूझने के बाद भवाली के युवा खिलाड़ी सूरज नाथ ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 'मसल मेनिया रीजनल 2026' में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 22 वर्षीय सूरज ने मेन्स फिजीक जूनियर कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।दिल्ली स्थित आंध्र एसोसिएशन गोदावरी ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच सूरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पूर्व भी वह वर्ष 2024 में आयोजित एनपीसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2024 की प्रतियोगिता के बाद उनकी कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लग गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि उनका खेल कॅरियर लगभग डेढ़ वर्ष तक प...