चोट और दम घुटने से पिता की मौत हुई, मां को गला दबाकर मारा
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। भीमनगर में बेटों के हाथों मारे गए दंपती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि पिता की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद दम घुटने से हुई, जबकि मां की हत्या गला दबाकर की गई। जांच में पता चला कि छोटे बेटे ने अपने मासूम बेटे की मौत और पत्नी की उपेक्षा का जिम्मेदार माता-पिता को मानते हुए हत्या की साजिश रची थी। वहीं, बड़ा बेटा काम-धंधा न करने और नशे की लत को लेकर माता-पिता की लगातार टोका-टाकी से नाराज था। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के भीमनगर गली नंबर-दस निवासी 58 वर्षीय गंगाशरण अपनी 54 वर्षीय पत्नी विमलेश और बड़े बेटे दीपक उर्फ विक्की के साथ रहते थे, जबकि छोटा बेटा ललित पास में किराये के मकान में रहता था। गंगाशरण पशुपालन कर दूध बेचते थे, अखबार वितरित करते थे और मकान के किराये से परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.