चोटी काटने का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत की चेतावनी
सहारनपुर, अगस्त 22 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पंडित की चोटी काटने के आरोप का मामला तूल पकड़ रहा है। पीड़ित सुशील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने कार्रवाई न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी है। सुशील कुमार के अनुसार, 29 जुलाई की रात वह सुमित्रा देवी के घर सब्जी का हिसाब करने गए थे। आरोप है कि बाबूराम, विजयपाल, नरेश, लविश और अंशुल डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ट्रिमर से उनकी चोटी काटकर गांव में बेइज्जत किया गया। अगले दिन आरोपियों ने ट्रैक्टर-हैरो से भिंडी व अन्य फसल नष्ट कर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान किया। पीड़ित के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.