दरभंगा, मार्च 28 -- दरभंगा। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को घायल खिलाड़ियों की नि:शुल्क सेवा की गयी। इस नि:शुल्क सेवा में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. शैलेश झा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैद्यनाथ, मनीष, विक्की अग्रवाल, राहुल, अक्षत, अर्थव आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि भूषण गुप्ता एवं बंग्लागढ़ के निवासियों की ओर से किया गया। झांकी में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए बंग्लागढ़ के निवासियों की ओर से पेय जल, शरबत आदि की व्यवस्था भी नियमित रूप से की जा रही थी। मुफ्त शर्बत व शुद्ध पेयजल का किया वितरणदरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में कोतवाली थाने के पास स्थित चित्रगुप्त भवन के गेट के पास रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं, मेला घूमने वाले दर्शकों तथा आम लोगों के ...