रांची, मार्च 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामुदाग पंचायत अंतर्गत चोगा, इडकु और जामुदाग गांव में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने अपने स्तर से कराई। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए उन्होंने पहल कर खराब चापानलों को दुरुस्त कराया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से चापानल खराब रहने से पानी के लिए परेशानी हो रही थी। मरम्मत के बाद अब लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए रूप कुमार साहू का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.