चोक लाइन को ठीक करने से पेयजल आपूर्ति शुरू
उरई, जून 28 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर के मोहल्ला भट्टीपुरा में 4 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। मोहल्ले की आधी लाइन में पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि दूसरी आधी लाइन में 4 दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा था। जलसंस्थान के अवर अभियंता बासित अली ने रविवार को मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तथा चोक पाइप लाइन को ठीक करके जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू करा दी गई। फलस्वरूप नागरिकों को राहत महसूस हुई है। मुहल्ला भट्टीपुरा में 4 दिनों से लगातार पानी न मिलने से नागरिकों को पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.