चोक पड़ी नालियां गंदगी से संक्रामक रोग बढ़ने के आसार
पीलीभीत, जून 18 -- जहानाबाद। विकासखंड ललौरीखेड़ा के गांव रमपुरामिश्र में सफाई व्यवस्था पंगु हो गई है। जिसके कारण गांव में गंदगी से जनित रोग फैलने की आशंका जताई जा रही है। इससे सरकार के स्वच्छ भारत कार्यक्रम में लगे सफाई कर्मचारियों की भूमिका से अभियान को झटका लगा है। रम्पुरामिश्र जहानाबाद बहेड़ी मार्ग पर है। गांव में सफाई कर्मचारी स्वयं ना आकर एक अन्य विभाग के युवक से सफाई कराता है। वह भी महीने में एक या दो बार ही आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव रमपुरामिश्र जो कभी राजनीति का प्रमुख केंद्र था। वर्तमान में गांव गंदगी का शिकार हो गया है। गांव की सभी नालियों में गंदगी और कूड़े के ढेर इकट्ठे हो गए हैं। जिसके कारण ग्रामीणों के घरों का पानी जहां तहां इकट्ठा हो जाता है। बरसात के कारण आगामी दिनों में और अधिक परेशानियां होने के आसार हैं। जलभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.