रुडकी, मार्च 25 -- सलेमपुर रोड क्षेत्र में मुख्य नाला चोक होने से हालात बदतर हो गए हैं। नाले का दूषित पानी सड़कों पर बहने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, वहीं गंदगी और जलभराव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों दीपक शर्मा, मुकेश, गौरव कुमार, नितिन कुमार, भूपेंद्र सैनी आदि का कहना है कि नाले की सफाई न होने के कारण इसका पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है। विशेषकर सुबह और शाम के समय, जब पानी का बहाव तेज होता है, तब सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैलने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं पैदल यात्रियों को मजबूरन इस दुर्गंधयुक्त पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। आरोप है कि नगर निगम रुड़की के अधिकारियों और सफाई विभाग को कई बार सूचित किए जा...