रुडकी, मार्च 18 -- किशनपुर गांव में हाईवे का नाला चोक होने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क पर भरे पानी के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिनमें दोपहिया व चौपहिया वाहन फंस रहे हैं और खराब भी हो रहे हैं। इससे वाहन चालक भी काफी परेशान हैं। लगातार बह रहे गंदे पानी के कारण कुछ ग्रामीणों ने भगवानपुर विधायक व उपजिलाधिकारी रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक द्वारा कई बार एनएच अधिकारियों को फोन पर नाला दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गौरतलब है कि भगवानपुर के पुहाना व किशनपुर गांव के समीप काफी समय से हाईवे का नाला चोक होने के कारण उसका पानी सड़क पर बह ...