संभल, जून 25 -- कस्बा जुनावई में लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। इससे परेशान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपकर जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे की मुख्य सड़कों और संपर्क मार्गों की नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी ह...