चोंगाखार गांव में पूजा को लेकर विवाद
देवघर, जून 2 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोंगाखार गांव में पूजा-पाठ को लेकर उपजे विवाद में गोतिया के लोगों ने मारपीट कर संगीता देवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि संगीता देवी का अपने गोतिया परिवार से पूजा करने को लेकर विवाद हो गया। कहा-सुनी बढ़ने पर गोतिया के लोगों ने संगीता देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में काफी चोटें आई हैं। संगीता के सिर में चोट है। घटना के बाद पीड़िता ने मधुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। मेडिकल जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद पहले से चला आ रहा था। पुलिस गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.