चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के बाद राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, अमित शाह से पूछा ये सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के किलोकरी गांव में 54-वर्षीय मणिपुरी संगीतकर चोंगथम विक्रम सिंह पर किए गए कथित हमले से उनकी सोमवार को मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने को लेकर आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस मामले की त्वरित जांच और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मणिपुरी संगीतकार हत्याकांड: कूड़ा फेंकने निकले थे, शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.